Past perfect continuous tense in hindi to english with examples

Past perfect continuous tense in hindi to english with examples/ पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी, की पहचान, के नियम, रूल, फार्मूला, उदाहरण, किसे कहते हैं

पहचान :-

इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, आदि शब्द आते हैं। Past perfect continuous tense कहते हैं, तथा इसमें समय भी दिया जाता है।

Past perfect continuous tense affirmative sentences in hindi :-

(सकारात्मक वाक्य)


इन वाक्यों में कर्ता एकवचन एवं बहुवचन के साथ सहायक क्रिया had been लगाकर verb की first form में ing फिर इसके बाद कर्म, के बाद since या for फिर इसके बाद time की अंग्रेजी लगाते हैं।


निश्चित समय के लिए since का प्रयोग करते हैं।


जैसे; since seven 'o' 'clock; since july; since Monday; since 2021


अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग करते हैं।


जैसे ; for two hours; for three months; for two years; for two days 


Formulas : subject + had + been + verb की first form में ing + object + since/for + time

Past perfect continuous tense in hindi to english with examples

examples :


1.       राम दो दिन से घर जा रहा था।


Ram had been going to home for two days.


2.       सीता दो घंटे से खाना बना रही थी।


Seeta had been cooking the food for two hours.


3.       वे सोमवार से पुस्तक पढ़ रहा था।


They had been reading the book since Monday.


4.       हम तीन बजे से बाजार जा रहे थे।


We had been going to market since three 'o' clock.


5.       तुम सुबह से आगरा जा रहे थे।


You had been going to Agra since morning.


6.       वे एक घंटे से अंगूर खा रहे थे।


They had been eating grapes for one hour.


7.       वह सुबह से चाय पी रहा था।


He had been taking tea since morning.


8.       वह पांच बजे से खाना खा रही थी।


She had been eating the food since five 'o' clock.


9.       वे दो घंटे से गाना गा रहे थे।


They had been singing the song for two hours.


10.   मीरा शाम से सो रही थी।


Meera had been sleeping since evening.


Past perfect continuous tense negative sentences in hindi :-

(नकारात्मक वाक्य)


पहचान:  इन वाक्यों में नहीं शब्द बीच में तथा अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं तथा समय भी दिया जाता है।


rules : इन वाक्यों में सबसे पहले कर्ता, इसके बाद had, इसके बाद not, इसके बाद been, के बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म, इसके बाद since/for के बाद समय की अंग्रेजी लगाते हैं


formulas : Subject + had + not + been  verb की first form में ing + object + since/for + time


examples :


1.       वे दो दिन से खाना नहीं खा रहे थे।


They had not been eating the food for two days.


2.       हम दो महीने से नदी में स्नान नहीं कर रहे थे।


We had not been bathing in the river for two months.


3.       बन्दर सुबह से पेड़ पर नहीं चढ़ रहा था।


The monkey had not been climbing on the tree since morning.


4.       राहुल जनवरी से बाजार नहीं जा रहा था।


Rahul had not been going to market since January.


5.       वे चार घंटे से अपना कार्य समाप्त नहीं कर रहा था।


They had not been finished my work for four hours.


Past perfect continuous tense interrogative sentences in hindi:-


(प्रश्नवाचक वाक्य)


पहचान : इन वाक्यों मे सबसे पहले क्या शब्द आता है, तथा अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं, एवं समय भी दिया जाता है।


rules :  यदि क्या शब्द पहले आता है तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैंं, सबसे पहले सहायक क्रिया had, इसके बाद कर्ता, इसके बाद been इसके बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद since/for के बाद समय की अंग्रेजी लगाते हैं।


Formulas : had + sub + been + verb की first form में ing + obj + since/for + time + ?

examples :


1.       क्या वे सुबह से स्टेशन जा रहा था?


had they been going to station since morning?


2.       क्या वे दोपहर से मंदिर जा रहे थे?


had they been going to temple since afternoon?


3.       क्या श्याम मंगलवार से पुस्तक पढ़ रहा था?


had Shyam been reading the book since tuesday?


4.       क्या हम पांच बजे अपना कार्य कर रहे थे?


had we been doing our work since five 'o' clock?


5.       क्या तुम सुबह से पार्क में टहल रहे थे?


had you been walking in the Park since morning?


Interrogative + negative sentences first type :


पहचान : इन वाक्यों मे सबसे पहले क्या शब्द बीच में नहीं शब्द तथा अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं एवं समय भी दिया जाता है।



Rules :  यदि क्या शब्द पहले आता है, तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं, सबसे पहले सहायक क्रिया had, के बाद कर्ता, के बाद not, के बाद been के बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद since/for के बाद समय की अंग्रेजी लगाते हैं।


Formulas : had + sub + not + been + verb की first form में ing + obj + since/for + time ?


examples :


1.       क्या वह सुबह से स्टेशन नहीं जा रहा था?


had he not been going to station since morning?


2.       क्या वे दोपहर से मंदिर नहीं जा रहे थे?


had they not been going to temple since afternoon?


3.       क्या श्याम मंगलवार से पुस्तक नहीं पढ़ रहा था?


had Shyam not been reading the book since tuesday?


4.       क्या हम पांच बजे अपना कार्य नहीं कर रहे थे?


had we not been doing our work since five 'o' clock?


5.       क्या तुम सुबह से पार्क में नहीं टहल रहे थे?


had you not been walking in the Park since morning?


Interrogative sentences second type :


पहचान : इस प्रकार के वाक्यों के बीच में क्या, कब, कैसे, क्यों, आदि शब्द आते है तथा अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, आदि शब्द आते हैं, समय भी दिया जाता है।


rules : इन वाक्यों में क्या, कब, कैसे, क्यों आदि शब्द बीच में आये तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं, फिर इसके बाद सहायक क्रिया had, के बाद कर्ता, के बाद been, फिर इसके बाद मुख्य क्रिया में ing, के बाद कर्म, इसके बाद since/for के बाद समय की अंग्रेजी लगाते हैं।


Formulas : Q. Word + had + sub + been +  verb की first form में ing + obj + since/for + time +  ?


examples :

1.       तुम सुबह से सड़क पर क्यों दौड़ रहे थे?


Why had you been running on tha road since morning?


2.       हम चार घंटे से कहाँ जा रहे थे?


Where had we been going for four hours?


3.       वे सुबह से मंदिर क्यों जा रहे थे?


Why had they been going to temple since morning?


4.       रीता 10 बजे से बाज़ार क्यों जा रही थी?


Why had Reeta been going to market since ten 'o' clock?


5.       तुम 2020 से इस पुस्तक को क्यों पढ़ रहे थे?


Why had you been reading the book since 2020?


Interrogative + negative sentences second type :


पहचान : इस प्रकार के वाक्यों के बीच में क्या, कब, कैसे, क्यों, आदि शब्द आते है, तथा बीच में नहीं शब्द तथा अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, आदि शब्द आते हैं एवं समय भी दिया जाता है।


rules : इन वाक्यों में क्या, कब, कैसे, क्यों आदि शब्द बीच में आये तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं, फिर इसके बाद सहायक क्रिया had, के बाद कर्ता, के बाद not, के बाद been, फिर इसके बाद मुख्य क्रिया में ing ,के बाद कर्म  की अंग्रेजी लगाते हैं, इसके बाद since/for के बाद समय की अंग्रेजी लगाते हैं।


Formulas : Q. Word + had + sub + not + been + verb की first form में ing + obj + since/for + time + ?


examples :


1.       तुम सुबह से सड़क पर क्यों नहीं दौड़ रहे थे?


Why had you not been running on tha road since morning?


2.       हम चार घंटे से कहाँ नहीं जा रहे थे?


Where had we not been going for four hours?


3.       वे सुबह से मंदिर क्यों नहीं जा रहे थे?


Why had they not been going to temple since morning?


4.       रीता 10 बजे से बाज़ार क्यों नहीं जा रही थी?


Why had Reeta not been going to market since ten 'o' clock?


5.       तुम 2020 से इस पुस्तक को क्यों नहीं पढ़ रहे थे?


Why had you not been reading the book since 2020?


Past perfect continuous tense exercise in hindi:-


1.       बच्चा सुबह से चटाई पर खेल रहा था।


2.       तुम चार बजे से चाय नहीं पी रहे थे।


3.       क्या वे कल से आगरा जा रहे थे?


4.       क्या वे शाम से दूध नहीं पी रहा था?


5.       माली पांच बजे से फूल क्यों तोड़ रहा था?


6.       तुम चार बजे से पुस्तक क्यों नहीं खरीद रहे थे?


7.       लड़के सुबह से शोर मचा रहे थे


8.       किसान दो घंटे से खेत में पानी दे रहा था


9.       वे सोमवार से एक पत्र क्यों नहीं लिख रहा था


10.     वे एक घंटे से गाना क्यों नहीं गा रहे थे।

Related articles :




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ