Past perfect tense in hindi to english with examples/ पास्ट परफेक्ट टेंस हिंदी में :-
पहचान :-
इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं। इन्हें Past perfect tense कहते हैंं। तथा इन वाक्यों में कार्य का भूतकाल में पूरा होना पाया जाता है।
Past perfect tense affirmative sentences in hindi :-
(सकारात्मक वाक्य)
यदि वाक्य में एक ही कार्य का वर्णन हो -
- सबसे पहले कर्ता की अंग्रेजी लिखते हैं।
- इसके बाद Had का प्रयोग करते हैं।
- इसके बाद verb की 3rd form का प्रयोग करते हैं।
- के बाद कर्म, फिर अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।
Formula :- Subject + had + verb की 3rd form + object + other
जैसे :-
वह खाना खा चुका था।
He had eaten the food.
यदि वाक्य में दो कार्यों का वर्णन हो और बीच में पहले शब्द आये-
यदि वाक्य में दो कार्यों का वर्णन हो और बीच में पहले शब्द आए तो अंतिम वाक्य को Past perfect tense में सबसे पहले बनाते हैं।
प्रथम वाक्य को before लगाने के बाद पास्ट Indefinite tense में बनाते हैं।
Formula :- Subject + had + verb की 3rd form + object + before + subject + verb की 2nd form + object
जैसे -
मेरे जाने से पहले वे पत्र लिख चुके थे।
They had written the letter before
i went.
यदि वाक्य में दो कार्यों का वर्णन हो और बाद शब्द बीच में आये-
यदि वाक्य में दो कार्यों का वर्णन हो और बाद शब्द बीच में आए, तो अंतिम वाक्य को Past indefinite tense में बनाते हैं, तथा after लगाने के बाद प्रथम वाक्य को Past perfect tense में बनाते हैं।
Formula :- Subject + verb की 2nd form + object + after + Subject + had + verb की 3rd form + object
जैसे :-
उसके स्कूल जाने के बाद राम ने खाना खाया था।
Ram ate the food after he gone to school.
examples :-
1. वह स्कूल पहुंच चुका था।
He had reached school.
2. श्याम गाना गा चुका था।
Shyam had sung the song.
3 .वे पत्र लिख चुके थे।
They had written the letter.
4. मैं पुस्तक पढ़ चुका था।
I had read the book.
5. वे मुंबई जा चुके थे।
They had gone to Mumbai.
6. उसके जाने से पहले मीरा गाना गा चुकी थी।
Meera had sung the song before he went.
7. लक्ष्मण के आने से पहले राम ने हिरण को मार दिया था।
Ram had killed the deer before Lakshman came.
8. तुम्हारे नदी में स्नान करने से पहले उन्होंने पुस्तक पढ़ ली थी।
They had read the book before you bathed in the river.
9. उनके आने के बाद मैंने अपना कार्य समाप्त किया था।
I Fnished my work after they had come.
10. मेरे घर पहुंचने के बाद उसने चाय पी थी।
Past perfect tense negative sentences in hindi :-
(नकारात्मक वाक्य)
Formula:- Subject + had + not + verb की 3rd form + object + other
1. वे पुस्तक नहीं पढ़ चुके थे।
They had not read the book.
2. हम अपना पाठ याद नहीं कर चुके थे।
We had not learnt our lesson.
3. तुम किताब नहीं पढ़ चुके थे।
You had not read the book.
4. वे चाय नहीं पी चुके थे।
They had not taken the tea.
5. सीता खाना नहीं बना चुकी थी।
Seeta had not cooked the food
6. मेरे स्कूल जाने के बाद उसने पैन नहीं खरीदा था।
He did not buy the pen after i had gone to school.
7. तुम्हारे बाजार से लौटने के बाद मैंने कार नहीं खरीदी थी।
I did not buy the car after you had returned market.
8. उसके पत्र लिखने से पहले वे प्रार्थना पत्र नहीं लिख चुके थे।
They had not written the application before he wrote the letter.
9. सूर्य निकलने से पहले उन्होंने स्नान नहीं किया था।
They had not bathed before the sun rose.
10. उनके घर आने के बाद माली ने पौधों में पानी नहीं दिया था।
The guardener did not water in the plants after they had return home.
Past perfect tense interrogative sentences in hindi :-
(प्रश्नवाचक वाक्य)
Interrogative sentences (1st type) :-
इन वाक्यों में क्या शब्द पहले आता है, तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं सबसे पहले had का प्रयोग करते हैं।
Formula:-
Had + Subject + verb की 3rd form + object + other + ?
Examples :-
1. क्या तुम्हारे आने से पहले वे घर पहुंच चुके थे।
Had they reached home before you came.
2. क्या राम के पत्र लिखने के बाद वह स्कूल गया था।
Did he go to school after Ram had written the letter ?
3. क्या वह यह समाचार पहले ही सुन चुका था ?
Had he already heard this news ?
4. क्या मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी चली गयी थी।
Had he train started before i reached station ?
5. क्या हमने ऐसा मैच पहले देखा था।
Had we seen such a match before ?
6. क्या मेरे आने के बाद वह आगरा गया था।
Did he go to Agra after i had come ?
7. क्या तुम्हारे आने से पहले मै खाना खा चुका था ?
Had i eaten the food before you came ?
8. क्या रोहित के सोने से पहले उसने पत्र लिख लिया था ?
Had he written the letter before Rohit slept ?
9. क्या तुम्हारे घर पहुंचने से पहले वर्षा प्रारंभ हो चुकी थी ?
Had it rained before you reached home ?
10. क्या डॉक्टर के आने से पहले रोगी मर चुका था ?
Had the patient died before Doctor came ?
Interrogative + Negative sentences 1st type :-
इसमें क्या शब्द पहले तथा नहीं शब्द बीच में आता है ।
Formula :-
Had + subject + not + verb की 3rd form + object +other +?
Examples : -
1. क्या तुम्हारे आने से पहले वे घर नहीं पहुंच चुके थे।
Had they not reached home before you came.
2. क्या राम के पत्र लिखने के बाद वह स्कूल नहीं गया था।
Did he not go to school after Ram had written the letter ?
3. क्या वह यह समाचार पहले ही सुन चुका था ?
Had he already heard this news ?
4. क्या मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी नहीं गयी थी।
Had he not train started before i reached station ?
5. क्या हमने ऐसा मैच पहले नहीं देखा था।
Had we not seen such a match before ?
6. क्या मेरे आने के बाद वह आगरा नहीं गया था।
Did he not go to Agra after i had come ?
7. क्या तुम्हारे आने से पहले मै खाना नहीं खा चुका था ?
Had i not eaten the food before you came ?
8. क्या रोहित के सोने से पहले उसने पत्र नहीं लिखा था ?
Had he not written the letter before Rohit slept ?
9. क्या तुम्हारे घर पहुंचने से पहले वर्षा प्रारंभ नहीं हो चुकी थी ?
Had it not rained before you reached home ?
10. क्या डॉक्टर के आने से पहले रोगी नहीं मर चुका था ?
Had the patient not died before Doctor came ?
Interrogative sentences 2nd type :-
इन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द बीच में आता है तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं।
Formula :-
Q. word + had + subject + verb की 3rd form + object + other + ?
Examples :-
1. मेरे आने से पहले तुम कहां चली गई थी।
Where had you gone before i came ?
2. राम के जाने के बाद सीता क्यों रोयी थी।
Why did Seeta weep after Ram had gone ?
3. श्याम के आने से पहले राधा ने खाना क्यों खाया था।
Why had Radha eaten the food before Shyam came ?
4. उनके स्टेशन पहुंचने से पहले रेलगाड़ी कहाँ पहुंच चुकी थी ?
Where had train reached before they reached station ?
5. उनके पत्र लिखने से पहले हम स्नान क्यों कर चुके थे।
Why had we bathed before they wrote the letter ?
6. मेरे आने से पहले वह क्यों चला गया था ?
Why had he gone before i came ?
7. घंटी बजने के बाद लड़के स्कूल क्यों पहुंच गए थे ?
Why had boys reached school after the bell rang ?
8. अध्यापक के आने से पहले विद्यार्थी अपना कार्य पूरा क्यों कर चुके थे ?
Why had students finished his work before the teacher came ?
9. उसने ताजमहल पहले क्यों देखा था ?
Why had he seen the Tajmahal before ?
10. मेरे लौटने से पहले पिताजी दिल्ली क्यों चले गए थे ?
Why had father gone to Delhi before i returned ?
Interrogative + Negative sentence 2nd type :-
इन वाक्यों में प्रश्न वाचक तथा नहीं शब्द बीच में आता है।
Formula :-
Q. word + had + subject + not + verb की 3rd form + object + other +?
Examples : -
1. मेरे आने से पहले तुम कहां नहीं गयी थी।
Where had you not gone before i came ?
2. राम के जाने के बाद सीता क्यों नहीं रोयी थी।
Why did Seeta not weep after Ram had gone ?
3. श्याम के आने से पहले राधा ने खाना क्यों नहीं खाया था।
Why had Radha not eaten the food before Shyam came ?
4. उनके स्टेशन पहुंचने से पहले रेलगाड़ी क्यों नहीं पहुंच चुकी थी ?
Why had train not reached before they reached station ?
5. उनके पत्र लिखने से पहले हम स्नान क्यों नहीं कर चुके थे।
Why had we not bathed before they wrote the letter ?
6. मेरे आने से पहले वह क्यों नहीं चला गया था ?
Why had he not gone before i came ?
7. घंटी बजने के बाद लड़के स्कूल क्यों नहीं पहुंचे थे ?
Why had boys not reached school after the bell rang ?
8. अध्यापक के आने से पहले विद्यार्थी अपना कार्य पूरा क्यों नहीं कर चुके थे ?
Why had students not finished his work before the teacher came ?
9. उसने ताजमहल पहले क्यों नहीं देखा था ?
Why had he not seen the Tajmahal before ?
10. मेरे लौटने से पहले पिताजी दिल्ली क्यों नहीं चले गए थे ?
Why had father not gone to Delhi before i returned ?
Past perfect tense exercise in hindi :-
1. वह अपना पाठ याद कर चुका था।
2. वे अपना खेत जोत चुके थे।
3. उन्होंने अपना कार्य समाप्त नहीं किया था।
4. मेरे जाने से पहले उसने पुस्तक पढ़ी थी।
5. उसके जाने के बाद मैंने खाना खाया था।
6. क्या वे मेरे आने से पहले सामान खरीद चुके थे?
7. क्या मेरे जाने के बाद उसने खाना खाया था?
8. उनके बाजार पहुंचने के बाद मैंने कार क्यों खरीदी थी।
9. तुम्हारे पुस्तक पढ़ने से पहले मैंने पत्र लिख दिया था ?
10. उसके मंदिर जाने के बाद मैंने खाना क्यों नहीं खाया था ?
0 टिप्पणियाँ