उपास्थिल मीन-स्कोलिओडॉन का वर्गीकरण (Scoliodon classification in hindi):- जन्तु-जगत् (Kingdom Animalia); संघ - कॉर्डेटा उपसंघ - वर्टीब्रेटा समूह - नैथोस्टोमैटा महावर्ग - पिसीज वर्ग - कॉन्ड्रिक्थीज उपवर्ग - इलैस्मोक्रैन्काइ गण - स्क्वैलीफॉर्मिस स्कोलिओडॉन के बाह्य लक्षण (Scoliodon characteristics in hindi) :- (1) इसका शरीर लगभग 30 से 60 सेमी तक लम्बा होता है। अधरतल पर सफेद-सा, पृष्ठतल पर भूरा-सा, पार्श्वों में कुछ चपटा तथा तर्कुरूपी अर्थात् धारारेखित होता है। अतः जल में तैरने के लिए उपयुक्त पाया जाता है। (2) सिर पृष्ठ एवं अधर तलों पर चपटाहोता है। आगे नुकीली तुण्डहोती है। अधरतलीय, चौड़ा व अर्धवृत्ताकार-सा मुख एवं जबड़े दन्तयुक्त होते हैं। मुख के पावों में एक-एक बाह्य नासाद्वार होता है, जो...