Future indefinite tense in hindi examples, rules, exercise

Future indefinite tense in hindi with examples, rules, exercise

पहचान :-

इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गी, गे आदि शब्द आते हैंं, इन्हें Future indefinite tense कहते हैं। तथा इन वाक्यों में कार्य का भविष्य में होना पाया जाता है।

Rules :-

  • इन वाक्यों में I, We के साथ shall शेष सभी कर्ताओं के साथ Will का प्रयोग करके Verb की First form का प्रयोग करते हैं।
  • यदि वाक्य में आदेश, इच्छा, संकल्प, धमकी, वचन, विश्वास आदि प्रकट हो तो I, We के साथ Will तथा अन्य सभी कर्ताओं के साथ Shall लगाकर Verb की First form का प्रयोग करते हैं।
  • कल के लिए Tomorrow का प्रयोग करते हैं।
Future indefinite tense in hindi to english with examples

Future indefinite tense affirmative sentences in hindi :-

(सकारात्मक वाक्य)

  • साधारण वाक्य में सबसे पहले कर्ता (subject) की अंग्रेजी लगाते हैं।
  • इसके बाद will/shall का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद मुख्य क्रिया (verb) की First form का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद कर्म (object) फिर अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- Subject + will/shall + verb की 1st form + object + other

Examples :-

1. वह गाना गाएगा।

He will sing the song.

2. वे तुम्हें पढ़ाएंगे।

They will teach you.

3. तुम आज बाजार जाओगे। 

You will go to market today.

4. वह आज यहां आएंगे। 

He will come here today.

5. तुम कल पुस्तक खरीदोगे। 

You will buy the book tomorrow.

6. वह नदी में नहायेगा।

He will bathe in the river.

7. वे आज तुम्हें बुलाएंगे।

They will call you today.

8. वह तुम्हें कल पुस्तक पढ़ायेगा।

He will teach you the book tomorrow.

9. वे आज यहां आएंगे।

They will come here today.

10. हम कल वहां जाएंगे।

We shall go there tomorrow.

Future indefinite tense negative sentences in hindi :-

(नकारात्मक वाक्य)

नकारात्मक वाक्यों में Will, Shall के बाद Not का प्रयोग करते हैं।

"कभी नहीं" के लिए "Never" का प्रयोग करते हैं।

Formula :- Subject + will/shall + not + verb की 1st form + object + other

Examples :-

1. सीता आज खाना नहीं बनाएगी।

Seeta will not cook the food today.

2. वे आज क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

They will not play the cricket today.

3. तुम आज बाजार नहीं जाओगे 

You will not go to market today.

4. मैं चाय नहीं पीयूंगा। 

I shall not take tea.

5. वे आज दूध नहीं पीयेंगे। 

They will not drink the milk.

6. वह आज आगरा नहीं जाएगा।

He will not go to Agra today.

7. वह आज रामायण नहीं पढेंगे।

He will not read the Ramayan today.

8. मैं कल कार नहीं खरीदूंगा।

I shall not buy the car tomorrow.

9. वह कल अखबार नहीं पढ़ेगा।

He will not read the news paper tomorrow.

10.मैं कल तुम्हें नहीं पढ़ाऊंगा।

I shall not teach you tomorrow.

Future indefinite tense interrogative sentences in hindi :-

(प्रश्नवाचक वाक्य)

Interrogative sentences 1st type :-

  • इन वाक्यों में क्या शब्द पहले आता है तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं।
  • सबसे पहले सहायक क्रिया Will, Shall का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद कर्ता (subject) का प्रयोग करते हैं।
  • फिर इसके बाद verb की First form लगाकर कर्म (object) की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- Will/shall + subject +  verb की 1st form + object + other + ?

Examples :-

1. क्या राहुल आज इतिहास पढ़ेगा?

Will Rahul read the history today ?

2. क्या वह तुम्हें बुलाएगा?

Will he call you ?

3. क्या वे आज वहां जाएंगेे?

Will they go there today ?

4. क्या मैं आज चावल खाऊंगा?

Shall i eat the rice today ?

5. क्या वे आज मुंबई जाएंगे?

Will they go to Mumbai today ?

6. क्या वह आज इस पुस्तक को खरीदेगा?

Will he buy this book today ?

7. क्या वह आज मोटरसाइकिल खरीदेगा?

Will he buy the Motor cycle today ?

8. क्या राहुल आज क्रिकेट मैच खेलेगा?

Will Rahul play the cricket match today ?

9. क्या वह तुम्हें भूगोल पढाएगा?

Will he teach you geography ?

10.क्या वह आज तुम्हें अपने घर बुलाएगा।

Will he invite you to his house today ?

Interrogative + negative sentences 1st type :-

  • सबसे पहले सहायक क्रिया Will/shall,
  • इसके बाद कर्ता (subject)
  • फिर इसके बाद not का प्रयोग करते हैैं।
  • इसके बाद verb की First form लगाकर कर्म (object) की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- Will/shall + subject + not + verb की 1st form + object + other + ?

Examples :-

1. क्या आज मीरा नहीं सोयेगी?

Will Meera not sleep today ?

2. क्या वे आज यहां नहीं आएंगे?

Will they not come here today ?

3. क्या वह कल अहमदाबाद नहीं जाएगा?

Will he not go to Ahmedabad tomorrow ?

4. क्या प्रशांत आज अपने घर नहीं जाएगा?

Will Prashant not go to his house today ?

5. क्या सुमित अमित को नहीं बुलाएगा?

Will Sumit not call Amit ?

6. क्या राहुल महेंद्र को पुस्तक नहीं देगा?

Will Rahul not give the book to Mahendra?

7. क्या मैं आज यह गाना नहीं गाऊंगा?

Shall I not sing this song today ?

8. क्या अध्यापक आज तुम्हें नहीं पढ़ाएंगे?

Will the teacher not teach you today ?

9. क्या माली आज पौधों में पानी नहीं देगा?

Will the gardener not water the plants today?

10.क्या वे आज इस पेड़ पर नहीं चढेंगे?

Will they not climb this tree today?

Interrogative sentences 2nd type :-

  • सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द क्या, कब, क्यों, कैसे आदि की अंग्रेजी लगाते हैं।
  • इसके बाद सहायक क्रिया Will/shall का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद कर्ता (subject) की अंग्रेजी लगाते हैं।
  • इसके बाद verb की First form लगाकर कर्म (object) की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- Q.word + Will/shall + subject + verb की 1st form + object + other + ?

Examples :-

1. मैं कल वहां क्यों जाऊंगा?

Why shall I go there tomorrow ?

2. वे नदी में आज क्यों नहाएंगे?

Why will they bathe in the river today?

3. कल यहां कौन आयेगा ?

Who will come here tomorrow?

4. मैं कल बाजार क्यों जाऊंगा?

Why shall I go to the market tomorrow?

5. तुम मुझे यह आम कब देंगे?

When will you give me this mango?

6. वे तुम्हें यह पुस्तक कब देंगे?

When will they give you this book?

7. रमेश खेत क्यों जोतेगा?

Why will Ramesh plough the field?

8. कल दिल्ली कौन जाएगा?

Who will go to Delhi tomorrow?

9. तुम यह काम कब करोगे?

when will you do this work?

10. वे नदी में कब तैरेंगे?

When will they swim in the river?

Interrogative + negative sentences 2nd type :-

  • सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द क्या, कब, क्यों, कैसे आदि की अंग्रेजी लगाते हैं।
  • इसके बाद सहायक क्रिया Will/shall का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद कर्ता (subject) की अंग्रेजी लगाते हैं।
  • उसके बाद not का प्रयोग करते हैं।
  • इसके बाद verb की First form लगाकर कर्म (object) की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- Q. Word + Will/shall + subject + not + verb की 1st form + object + other + ?

Examples :-

1. लड़के आज नदी में क्यों नहीं नहायेंगे?

Why will the boys not take bath in the river today?

2. वे पत्र क्यों नहीं लिखेंगे?

Why will they not write the letter?

3. वे आज घर क्यों नहीं जाएंगे?

Why will they not go home today?

4. धोबी आज अपने कपड़े क्यों नहीं धोयेगा?

Why will the washerman not wash his clothes today?

5. हम अपना पाठ याद क्यों नहीं करेंगे?

Why shall we not learn our lesson?

6. वे आज फुटबॉल क्यों नहीं खेलेंगे?

Why will they not play football today?

7. मैं आज स्टेशन क्यों नहीं जाऊंगा?

Why shall I not go to the station today?

8. पिताजी आज कार्यालय क्यों नहीं जाएंगे?

Why will father not go to the office today?

9. वह आज कठिन परिश्रम क्यों नहीं करेगा?

Why will he not hard work today?

10. वह आज स्कूल क्यों नहीं जाएगा?

Why will he not go to school today ?

Future indefinite tense Exercise in hindi :-

1. शारदा आज गाना गाएगी।

2. वह आज अपना खेत नहीं जोतेंगे।

3. क्या वे आज तुम्हें पढ़ाएंगे?

4. क्या साधना आज खाना बनाएगी?

5. क्या वे आज खाना नहीं खाएंगे?

6. मैं आज आगरा नहीं जाऊंगा।

7. हम आज अपना कार्य समाप्त नहीं करेंगे।

8. सोहन आज अपने कपड़े नहीं धोयेगा।

9. वे आज पार्क में क्यों नहीं टहलेंगे?

10. हम आज अपना पाठ याद क्यों नहीं करेंगे?

Related articles :




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ