Present continuous tense in hindi to english exercise - Examples

Present continuous tense की पहचान :

इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द आते हैं, present continuous tense कहते हैं, इन वाक्यों में कार्य का वर्तमान में जारी होना पाया जाता है।

Present continuous tense affirmative sentences rules in hindi ( सकारात्मक वाक्य ) :-

  •  He, she, it तथा कर्ता एकवचन के साथ सहायक क्रिया is का प्रयोग करते हैं।
  • we, you, they  तथा कर्ता बहुवचन के साथ सहायक क्रिया are का प्रयोग करते हैं।
  • I के साथ am लगाकर verb की first form में ing जोड़ते हैं तथा अंत मे कर्म की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formulas :

subject + is, are, am + verb की first form में ing + object + other
Present continuous tense in hindi to english exercise - Examples

examples :

1.       राम घर जा रहा है।

Ram is going to home.

2.       सीता खाना बना रही है।

Seeta is cooking the food.

3.       मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।

I am reading the book.

4.       हम बाजार जा रहे हैं।

We are going to market.

5.       तुम आगरा जा रहे हो।

You are going to Agra. 

6.       वे अंगूर खा रहे हैं।

They are eating grapes.

7.       वह चाय पी रहा है।

He is taking tea.

8.       वह खाना खा रही है।

She is eating the food.

9.       वे गाना गा रहे हैं।

They are singing the song.

10.   मीरा सो रही है।

Meera is sleeping.

Present continuous tense negative sentences in hindi (नकारात्मक वाक्य) :-

पहचान :इन वाक्यों में नहीं शब्द बीच में तथा अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैं
rules : इन वाक्यों में सबसे पहले कर्ता के बाद सहायक क्रिया is, are, am के बाद Not मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं-

formulas :

Subject + is, are, am + not +  verb की first form में ing + object + other

examples :

1.       वे खाना नहीं खा रहे हैं।

They are not eating the food.

2.       हम नदी में स्नान नहीं कर रहे हैं।

We are not bathing in the river.

3.       बन्दर पेड़ पर नहीं चढ़ रहा है।

The monkey is not  climbing on the tree.

4.       राहुल कल बाजार नहीं जा रहा है।

Rahul is not going to market tomorrow.

5.       मैं अपना कार्य समाप्त नहीं कर रहा हूँ।

I am not finished my work.

Present continuous tense interrogative sentences in hindi (प्रश्नवाचक वाक्य) :-

  interrogative sentences first type :

पहचान : इन वाक्यों मे सबसे पहले क्या शब्द आता है तथा अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैंं।

rules :  यदि क्या शब्द पहले आता है, तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं, सबसे पहले सहायक क्रिया is, are, am के बाद कर्ता के बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैंं।

 Formulas :

is, are, am + sub + verb की first form में ing + obj + other + ?

examples :

1.       क्या मैं स्टेशन जा रहा हूँ?

Am I going to station?

2.       क्या वे मंदिर जा रहे हैं?

Are they going to temple?

3.       क्या श्याम पुस्तक पढ़ रहा है?

Is Shyam reading the book?

4.       क्या हम अपना कार्य कर रहे हैं?

Are we doing our work?

5.       क्या तुम पार्क में टहल रहे हो?

Are you walking in the Park?

Interrogative + negative sentences first type :

पहचान : इन वाक्यों मे सबसे पहले क्या शब्द बीच में नहीं शब्द तथा अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैं

rules :  यदि क्या शब्द पहले आता है तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं सबसे पहले सहायक क्रिया is, are, am के बाद कर्ता के बाद not के बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं

 Formulas :

is, are, am + sub + not + verb की first form में ing + obj + other + ?

examples :

1.       क्या मैं स्टेशन नहीं जा रहा हूँ?

Am I not going to station?

2.       क्या वे मंदिर नहीं जा रहे हैं?

Are they not  going to temple?

3.       क्या श्याम पुस्तक नहीं पढ़ रहा है?

Is Shyam not reading the book?

4.       क्या हम अपना कार्य नहीं कर रहे हैं?

Are we not  doing our work?

5.       क्या तुम पार्क में नहीं टहल रहे हो?

Are you not  walking in the Park?

Interrogative sentences second type :

पहचान : इस प्रकार के वाक्यों के बीच में क्या, कब, कैसे, क्यों, आदि शब्द आते है तथा अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द आते हैं

rules : इन वाक्यों में क्या, कब, कैसे, क्यों आदि शब्द बीच में आये तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं फिर इसके बाद सहायक क्रिया is, are, am के बाद कर्ता के बाद मुख्य में ing के बाद कर्म इसके बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं

Formulas :

Q. Word + is, are, am + sub + verb की first form में ing + obj+ other + ?

examples :

1.       तुम सड़क पर क्यों दौड़ रहे हो?

Why are you running on tha road?

2.       हम कल कहाँ जा रहे हैं?

Where are we going tomorrow?

3.       वे मंदिर क्यों जा रहे हैं?

Why are they going to temple?

4.       रीता कल बाज़ार क्यों जा रही है?

Why is Reeta going to market tomorrow?

5.       तुम पुस्तक क्यों पढ़ रहे हो?

Why are you reading the book?

Interrogative + negative sentences second type :

पहचान : इस प्रकार के वाक्यों के बीच में क्या, कब, कैसे, क्यों, आदि शब्द आते है, तथा बीच में नहीं शब्द तथा अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द आते हैं

rules : इन वाक्यों में क्या, कब, कैसे, क्यों आदि शब्द बीच में आये तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं फिर इसके बाद सहायक क्रिया is, are, am के बाद कर्ता के बाद not के बाद मुख्य क्रिया में ing के बाद कर्म इसके बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं

Formulas :

Q. Word + is, are, am + sub  + not + verb की first form में ing + obj+ other + ?

examples :

1.       तुम सड़क पर क्यों नहीं दौड़ रहे हो?

Why are you not running on tha road?

2.       हम कल कहाँ नहीं जा रहे हैं?

Where are we not going tomorrow?

3.       वे मंदिर क्यों नहीं जा रहे हैं?

Why are they not going to temple?

4.       रीता कल बाज़ार क्यों नहीं जा रही है?

Why is Reeta not going to market tomorrow?

5.       तुम पुस्तक क्यों नहीं पढ़ रहे हो?

Why are you not reading the book?

Present continuous tense exercise in hindi :-

1.       बच्चा चटाई पर खेल रहा है।

2.       तुम चाय नहीं पी रहे हो।

3.       क्या वे कल आगरा जा रहे हैं?

4.       क्या मैं दूध नहीं पी रहा हूँ?

5.       माली फूल क्यों तोड़ रहा है?

6.       तुम पुस्तक क्यों नहीं खरीद रहे हो?

7.       लड़के शोर मचा रहे हैं।

8.       किसान खेत में पानी दे रहा है।

9.       मैं एक पत्र क्यों नहीं लिख रहा हूँ?

10.   वे गाना क्यों नहीं गा रहे हैं?

Related articles :



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ