Present indefinite tense in hindi to english with examples

Present indefinite tense की पहचान :

इन हिंदी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं आदि शब्द आते हैंं। उसे present indefinite tense कहते हैं। तथा इन वाक्यों में में कार्य का वर्तमान (Present) में होना पाया जाता है।

Present indefinite tense affirmative sentences in hindi (सकारात्मक वाक्य):- 

  • He, She, It तथा कर्ता (subject) एकवचन (singular number) के साथ मुख्य क्रिया (verb) में s या es जोड़ देते हैं।
  • I, We, You, They तथा कर्ता (subject) बहुवचन (plural number) के साथ मुख्य क्रिया में s या es नहीं जोड़ते हैं।
  • सबसे पहले कर्ता (subject) , के बाद मुख्य क्रिया (verb) में s या es, के बाद कर्म (object), के बाद अन्य (other) शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula:-


कर्ता (Subject) + मुख्य क्रिया (verb) की 1st form में s या es + कर्म (object) + other


Present indefinite tense in hindi to english with examples / प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस की पहचान, रूल्स, फार्मूला

Affirmative sentences examples :- 


1. राम खाना खाता है।

Ram eats the food.


2. वे पुस्तक पढ़ते हैं।

They read the book.


3. तुम आगरा जाते हो।

You go to Agra.


4. मैं बाजार जाता हूं। 

I go to market.


5. हम पुस्तक खरीदते हैं।

We buy the book.


6. वे तुम्हें बुलाते हैं।

They call you.


7. वे रामायण पढ़ते हैं।

They read the Ramayan.


8. तुम स्कूल जाते हो।

You go to school.


9. वे खाना बनाते हैं।

They cook the food.


10. मैं उसे पुकारता हूं।

I call him.

Present indefinite tense negative sentences in hindi (नकारात्मक वाक्य):-

  • नकारात्मक वाक्य में He, She, It तथा‌ कर्ता एकवचन के साथ does not लगाते हैं।
  • कर्ता बहुवचन के साथ do not का प्रयोग करते हैं।

Formula:-


कर्ता (Subject) + do/does + not + (मुख्य क्रिया (verb) की First form + कर्म (object) + other


Negative sentences examples:-


1. राम खाना नहीं खाता है।

Ram does not eat the food.


2. वे पुस्तक नहीं पढ़ते हैं।

They do not read the book.


3. तुम आगरा नहीं जाते हो।

You do not go to Agra.


4. मैं बाजार नहीं जाता हूं।

I do not go to market.


5. वह पुस्तक नहीं खरीदता है।

He does not buy the book.


6. वह तुम्हें नहीं पढ़ाता है।

He does not teach you.


7. मैं गर्म चाय नहीं पीता हूं।

I do not take hot tea.


8. मोहन अपने घर नहीं लौटता है।

Mohan does not return his home.


9. वे प्रतिदिन स्नान नहीं करते हैं।

They do not bath daily.


10. सौरभ पतंग उड़ाना नहीं जानता है।

Saurabh does not know how to fly a kite.

Present indefinite tense interrogative sentences in hindi :-

Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) I type :-


इस प्रकार के वाक्यों में क्या शब्द पहले आता है, तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं, सबसे पहले सहायक क्रिया (helping verb) do या does कर्ता (subject) के अनुसार लगाते हैं।

Formula :- 

Do/Does + कर्ता (subject) + मुख्य क्रिया (verb) की first form + कर्म (object) + other + ?

Interrogative sentences examples I type :-

1. क्या राम खाना खाता है ?

Does Ram eat the food ?


2. क्या वे पुस्तक पढ़ते हैं ?

Do they read the book ?


3. क्या तुम आगरा जाते हो ?

Do you go to Agra ?


4. क्या मैं बाजार जाता हूं ?

Do I go to market ?


5. क्या वह पुस्तक खरीदता है ?

Does he buy the book ?


6. क्या वे खाना बनाते हैं ?

Do they cook the food ?


7. क्या मीरा गीता पढ़ती है ?

Does Meera read the Geeta ?


8. क्या मैं वहां पढ़ाता हूं ?

Do I teach there ?


9. क्या विकास टी.वी. देखता है ?

Does Vikas watch T.V ?


10. क्या मंजेश गाना गाता है ?

Does Manjesh sing the song ?


Interrogative + Negative sentences (प्रश्नवाचक + नकारात्मक वाक्य) I type :-


इन वाक्यों में सबसे पहले do/does इसके बाद कर्ता (subject), के बाद not का प्रयोग करते हैं।


Formula :-

Do/Does + कर्ता (subject) + not + (मुख्य क्रिया (verb) की first form + कर्म (object) + other + ?


1. क्या राम खाना नहीं खाता है ?

Does Ram not eat the food ?


2. क्या वे पुस्तक नहीं पढ़ते हैं ?

Do they not read the book ?


3. क्या तुम आगरा नहीं जाते हो ?

Do you not go to Agra ?


4. क्या मैं बाजार नहीं जाता हूं ?

Do I not go to market ?


5. क्या वह पुस्तक नहीं खरीदता है ?

Does he not buy the book ?


6. क्या सोनू बाजार नहीं जाता है ?

Does Sonu not go to market ?


7. क्या मैं एक पत्र नहीं लिखता हूं ?

Do I not write a letter ?


8. क्या मैं यह पुस्तक तुम्हें नहीं पढ़ाता हूं ?

Do I not teach you this book ?


9. क्या शेर जंगल में नहीं दौड़ता है ?

Does lion not run in the forest ?


10. क्या वे तुम्हें एक पेन नहीं देते हैं ?

Do they not give you a pen ?


Interrogative sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) II type :-


इस प्रकार के वाक्यों के बीच में क्या, कब, क्यों, कैसे आदि प्रश्नवाचक शब्द बीच में आते हैं, तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं। उसके बाद do/does का प्रयोग करते हैं।

Formula :-

Q. word + do/does + कर्ता (subject) + (मुख्य क्रिया (verb) की first form + कर्म (object) + other +?


1. राम खाना क्यों खाता है ?

Why does Ram eat the food ?


2. वे पुस्तक क्यों पढ़ते हैं ?

Why do they read the book ?


3. तुम आगरा कब जाते हो ?

When do you go to Agra ?


4. मैं बाजार क्यों जाता हूं ?

Why do i go to market ?


5. वह पुस्तक क्यों खरीदता है ?

Why does he buy the book ?


6. वे तुम्हें रामायण क्यों पढ़ाते हैं ?

Why do they teach you Ramayan ?


7. राक्षस बुरी तरह से क्यों रोते हैं ?

Why do demons weep bitterly ?


8. मोहन वहां क्यों लड़ता है ?

Why does Mohan fight there ?


9. वह रोजाना नदी में सांप क्यों देखता है ?

Why does he see snake in the river daily ?


10. बच्चे शोर क्यों मचाते हैं ?

Why do children make a noise ?


Interrogative + negative sentences (प्रश्नवाचक + नकारात्मक वाक्य) II type :-


इन वाक्यों के बीच में क्या, कब, क्यों, कैसे तथा नहीं शब्द बीच में आता है, इन वाक्यों में सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं। इसके बाद सहायक क्रिया (helping verb) do या does लगाते हैं, फिर इसके बाद कर्ता (subject), के बाद not लगाते हैं।


Formula :-

Q. word + do/does + कर्ता (subject) + not + (मुख्य क्रिया (verb) की first form + कर्म (object) + other + ?


1. राम खाना क्यों नहीं खाता है ?

Why does Ram not eat the food ?


2. वे पुस्तक क्यों नहीं पढ़ते हैं ?

Why do they not read the book ?


3. तुम आगरा कब नहीं जाते हो ?

When do you not go to Agra ?


4. मैं बाजार क्यों नहीं जाता हूं ?

Why do i not go to market ?


5. वह पुस्तक क्यों नहीं खरीदता है ?

Why does he not buy the book ?


6. वे गंगा जी में स्नान क्यों नहीं करते हैं ?

Why do they not bath in Ganga ji.


7. किसान अपना खेत क्यों नहीं जोतता है ?

Why do the farmer not plough his field ?


8. तुम मुझे क्यों नहीं पढ़ाते हो ?

Why do you not teach me ?


9. सोहन अपने घर क्यों नहीं जाता है ?

Why does Sohan not go his home ?


10. ममता रोजाना स्कूल क्यों नहीं जाती है ?

Why does Mamta not go to school daily ?

Present indefinite tense exercise in hindi :-

1. श्याम घर क्यों जाता है?


2. हम मंदिर क्यों जाते हैं?


3. क्या तुम चाय पीते हो?


4. क्या मैं स्कूल जाता हूं?


5. तुम कहां रहते हो?


6. क्या तुम पार्क में नहीं टहलते हो?


7. क्या तुम इस पुस्तक को नहीं पढ़ते हो?


8. क्या वे इस घर में रहते हैं?


9. तुम अपना कार्य क्यों नहीं करते हो?


10.वे रोजाना नदी में स्नान करते हैं।


11. लड़कियां गीत क्यों नहीं गाती हैं।


12. तुम रोजाना क्यों नहीं पढ़ते हो।


13. क्या नौकरानी घर को सजाती है।


14. चपरासी घंटी क्यों नहीं बजाता है ?


15. क्या डॉक्टर रोगी की नब्ज नहीं देखता है?


16. तुम उन्हें देखकर क्यों रोते हो ?


17. हम कभी शोर नहीं मचाते हैं।


18. वे अपना समय नष्ट नहीं करते हैं।


19. वह विद्यालय क्यों नहीं जाता है ?


20. तुम मुझे आशीर्वाद क्यों नहीं देते हो ?


21. वे शतरंज क्यों नहीं खेलते हैं ?


22. वे मैंदान में क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं?

Related articles :





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ