सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Past indefinite tense in hindi to english with examples

Past indefinite tense in hindi to english with examples / पास्ट इंडेफिनिट टेंस की पहचान, फार्मूला, रूल्स, उदाहरण सहित

पहचान :-

इस प्रकार के हिन्दी वाक्यों के अन्त में ता था, ती थी, ते थे, आ, ई ए, या, यी, ये आदि शब्द आते हैं Past indefinite tense कहलाते हैं। तथा इन वाक्यों में कार्य का भूतकाल में होना पाया जाता है।

Past indefinite tense rules in hindi 

Past indefinite tense affirmative sentences in hindi  

(सकारात्मक  वाक्य)

इन वाक्यों में सबसे पहले कर्ता (subject) इसके बाद verb की 2nd form के बाद कर्म (object) फिर इसके बाद अन्य (other) शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formulas :- subject + verb की 2nd form + object + other

Past indefinite tense in hindi to english with examples

Past indefinite tense affirmative sentences examples in hindi

1.       राम ने खाना खाया।

Ram ate the food.

2.       उसने पानी पिया।

He drank the water.

3.       वह कल अपने घर लौटा।

He returned his home yesterday.

4.       मैंने किताब पढ़ी।

I read the book.

5.       राहुल ने इस पुस्तक को दोहराया।

Rahul revised this book.

6.       उन्होंने अपना कार्य समाप्त किया।

They finished their work.

7.       मीरा ने गाना गया।

Meera sang the song.

8.       उसने नदी में स्नान किया।

He bathed in the river.

9.       वे कल आगरा गए।

They went to Agra yesterday.

10.   राम ने रावण को मारा।

Ram killed Ravana.

Past indefinite tense negative sentences in hindi

(नकारात्मक वाक्य)

नकारात्मक वाक्यों में सबसे पहले कर्ता, के बाद did not का प्रयोग करते हैं इसके बाद verb की 1st form, फिर कर्म के बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

Formula :- subject + did + not + verb की 1st form + object + otrher

Examples :-

11.   हम गाना नहीं गाते थे।

We did not sing the song.

12.   तुम चाय नहीं पीते थे।

You did not take tea.

13.   सुरेश और रमेश फिल्म देखने नहीं गए।

Suresh and Ramesh did not go to see the films.

14.   उसने सर्प को नहीं मारा।

He did not killed the snake.

15.   सीता ने खाना नहीं बनाया।

Seeta did not cook the food.

16.   उसने घड़ी नहीं खरीदी।

He did  not buy the watch.

17.   मैंने पत्र नहीं लिखा।

I did not write the letter.

18.   कौआ आकाश नहीं में उड़ा।

The crow did not fly in the sky.

19.   उसने सब्जी नहीं बेचीं।

He did not sell vegetable.

20.   मैंने सब्जी नहीं खरीदी।

I did not buy vegetable.

Past indefinite tense interrogative sentences in hindi

(प्रश्नवाचक वाक्य) 1st type

इन वाक्यों में क्या शब्द पहले आता है, तो उसकी अंग्रेजी नहीं लगाते हैं, सबसे पहले did, इसके बाद कर्ता फिर इसके बाद verb की 1st form के बाद कर्म के बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

formula :- did + subject + verb की 1st form + object + other +?

Examples :-

21.   क्या वह तुम्हें जानता था?

Did he know you?

22.   क्या वे नदी में नहाते थे?

Did they bathe in the river?

23.   क्या मैंने गाय खरीदी?

Did I buy the cow?

24.   क्या उसने नक़ल की?

Did he copy?

25.   क्या हमने गेंद पकड़ी?

Did we catch the ball.

26.   क्या सुरेश ने उन्हें गाली दी?

Did Suresh abuse them?

27.   क्या पिताजी ने मुझे बुलाया?

Did the father call me?

28.   क्या मोहन ने कार चलायी?

Did Mohan drive the car?

29.   क्या रीता ने कमरा साफ़ किया?

Did Reeta clean room?

30.   क्या राम दशरथ की आज्ञा मानते थे?

Did Ram obey Dashrath?

Interrogative + negative sentences 1st type

इन वाक्यों में क्या शब्द पहले आता है नहीं शब्द बीच में आता है तो सबसे पहले did, इसके बाद कर्ता फिर इसके बाद not के बाद verb की 1st form के बाद कर्म के बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं

formula :- did + subject + not +  verb की 1st form + object + other +?

examples :-

31.   क्या वह तुम्हें नहीं जानता था?

Did he not know you?

32.   क्या वे नदी में नहीं नहाते थे?

Did they not bathe in the river?

33.   क्या मैंने गाय नहीं खरीदी?

Did I not buy the cow?

34.   क्या उसने नक़ल नहीं की?

Did he not copy?

35.   क्या हमने गेंद नहीं पकड़ी?

Did we not catch the ball?

36.   क्या सुरेश ने उन्हें गाली नहीं दी?

Did Suresh not abuse them?

37.   क्या पिताजी ने मुझे नहीं बुलाया?

Did the father not call you?

38.   क्या मोहन ने कार नहीं चलायी?

Did Mohan not drive the car?

39.   क्या रीता ने कमरा साफ़ नहीं किया?

Did Reeta not clean room?

40.   क्या राम दशरथ की आज्ञा नहीं मानते थे?

Did Ram not obey Dashrath?

interrogative sentences 2nd type

इन वाक्यों में क्या, कब, क्यों. कैसे, कहाँ आदि प्रश्नवाचक शब्द बीच में आते हैं, तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं, इसके बाद did, इसके बाद कर्ता, फिर इसके बाद verb की 1st form, के बाद कर्म, के बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

formula :- Q. Word + did + subject + verb की 1st form + object + other +?

Examples :-

41.   साहिल ने स्टेज के ऊपर नृत्य क्यों किया?

Why did Sahil dance on the stage?

42.   उसने झूठ क्यों बोला?

Why did he tell a lie?

43.   मैंने अपना पाठ याद क्यों किया?

Why did I learn my lesson?

44.   तुम्हारे घर कौन आया?

Who did come to your house?

45.   मैंने रामायण क्यों पढ़ी?

Why did I read the Ramayan?

46.   बच्चों ने पतंग क्यों उडाई?

Why did children fly kite?

47.   तुमने उसे गाली क्यों दी?

Why did you abuse him?

48.   वे तुम्हें क्यों पुकारते थे?

Why did they call you?

49.   मीरा गाना क्यों गाती थी?

Why did Meera sing the song?

50.   तुमने मेरी सहायता क्यों की?

Why did you help me?

interrogative  + negative sentences 2nd type

इन वाक्यों में क्या, कब, क्यों. कैसे, कहाँ आदि प्रश्नवाचक और नहीं शब्द बीच में आते हैं, तो प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं, इसके बाद did, इसके बाद कर्ता, फिर इसके बाद not, फिर इसके बाद verb की 1st form, के बाद कर्म, के बाद अन्य शब्द की अंग्रेजी लगाते हैं।

formula :- Q. Word + did + subject + not + verb की 1st form + object + other +?

Examples :-

51.   साहिल ने स्टेज के ऊपर नृत्य क्यों नहीं किया?

Why did Sahil not dance on the stage?

52.   उसने झूठ क्यों नहीं बोला?

Why did he not tell a lie?

53.   मैंने अपना पाठ याद क्यों नहीं किया?

Why did I not learn my lesson?

54.   तुम्हारे घर कौन नहीं आया?

Who did not come to your house?

55.   मैंने रामायण क्यों नहीं पढ़ी?

Why did I not read the Ramayan?

56.   बच्चों ने पतंग क्यों नहीं उडाई?

Why did children not fly kite?

57.   तुमने उसे गाली क्यों नहीं दी?

Why did you not abuse him?

58.   वे तुम्हें क्यों नहीं पुकारते थे?

Why did they not call you?

59.   मीरा गाना क्यों नहीं गाती थी?

Why did Meera not sing the song?

60.   तुमने मेरी सहायता क्यों नहीं की?

Why did you not help me?

Past indefinite tense exercise in hindi

61.   उसने अपनी कार बेच दी।

62.   उसने फूल तोड़े।

63.   छात्र स्कूल देर से पहुंचे।

64.   मैंने पत्र नहीं लिखा।

65.   हमने कभी चिड़ियाघर नहीं देखा।

66.   क्या वे पक्षी आकाश में उड़ते थे?

67.   क्या मैं महाभारत नहीं पढता था?

68.   मैं मंदिर क्यों गया?

69.   उन्होंने अपना कार्य समाप्त क्यों नहीं किया?

70.   तुमने मुझे क्यों नहीं बुलाया?

Related articles :



टिप्पणियाँ

Popular Posts

यूग्लीना क्या है ? Euglena in hindi-यूग्लिना की संरचना तथा लक्षण, वर्गीकरण

यू ग्लीना  (Euglena)  का वर्गीकरण (classification) संघ                -      प्रोटोजोआ उपसंघ           -      सार्कोमैस्टीगोफोरा वर्ग                -      मैस्टीगोफोरा उपवर्ग           -      फाइटोमैस्टीगोफोरा गण               -      यूग्लिनाइडा  क्या है यूग्लीना की परिभाषा (definition) :- यूग्लीना एक एककोशिकीय प्रोटोजोआ संघ का प्राणी है। ये कार्बनिक पदार्थों वाले स्वच्छ स्थिर जल में पाए जाने वाले जीवधारी हैं। इनका शरीर तर्कु के समान होता है। इनमें कोशिका भित्ति की तरह प्रोटीन युक्त पेलिकल का आवरण होता है। जो इसकी शरीर रचना को लचीला बनाती है। इनमें दो कसाभ होते हैं एक छोटा तथा दूसरा ...

Future perfect continuous tense in hindi to english with examples

Future perfect continuous tense in hindi to english with examples/ फ्यूचर परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी, की पहचान, के नियम, रूल, फार्मूला, उदाहरण, किसे कहते हैं पहचान :- इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे , आदि शब्द आते हैं। Future perfect continuous tense कहते हैं, तथा इसमें समय भी दिया जाता है। Future perfect continuous tense affirmative sentences in hindi :- (सकारात्मक वाक्य) I, we के साथ shall have been का प्रयोग करते हैं। शेष सभी कर्ताओं के साथ will have been का प्रयोग करते हैं। Verb की first form में ing फिर इसके बाद कर्म, के बाद since या for फिर इसके बाद time की अंग्रेजी लगाते हैं। निश्चित समय के लिए since का प्रयोग करते हैं। जैसे; since six 'o' 'clock; since jun; since Sunday; since 2021 अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग करते हैं। जैसे ; for three hours; for two months; for five years; for three days  Formulas : subject + will/shall + have + been + verb की first form में ing + object + since/for + time examples : 1.     ...

Present perfect continuous tense in hindi to english with examples

Present perfect continuous tense की पहचान : इस प्रकार के हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द आते हैं। present perfect continuous tense कहते हैं तथा इसमें समय भी दिया जाता है। Present perfect continuous tense affirmative sentences in hindi :- (सकारात्मक वाक्य ) He, she, it तथा कर्ता एकवचन के साथ सहायक क्रिया has been; एवं we, you, they  तथा कर्ता बहुवचन के साथ सहायक क्रिया have been लगाकर verb की first form में ing फिर इसके बाद कर्म, के बाद since या for फिर इसके बाद time की अंग्रेजी लगाते हैं। निश्चित समय के लिए since का प्रयोग करते हैं। जैसे; since seven 'o' 'clock; since july; since Monday; since 2021 अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग करते हैं। जैसे ; for two hours; for three months; for two years; for two days  Formulas : subject + has/have + been + verb की first form में ing + object + since/for + time examples : 1.       राम दो दिन से घर जा रहा है। Ram has been going to home for two days.   2.       सीता दो घंटे से...