सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोशिका क्या है? | कोशिका की खोज, संरचना, प्रकार और कार्य – सम्पूर्ण जानकारी

कोशिका की परिभाषा (cell definition in hindi) जीवधारियों की आधारभूत संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई को कोशिका(cell) कहा जाता है, संसार के सभी जीव छोटी-छोटी कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं। कोशिका के अध्ययन को Cytology कहा जाता है।  कोशिका की खोज :-  सर्वप्रथम कोशिका की खोज 1665 ई. में रॉबर्ट हुक ने की परंतु इन्होंने मृतकोशिका की खोज की थी, इसलिए इन्हें Father of cytology कहते हैं। सर्वप्रथम जीवित कोशिका की खोज 1674 में एंटोनी वाँन ल्यूबेनहॉक ने की। कोशिका सिद्धांत :- जर्मनी के वनस्पति विज्ञानी एम. जे. श्लाइडेन ने और जर्मनी के जन्तु विज्ञानी थियोडोर श्वान ने कोशिका सिद्धांत दिया। कोशिका सिद्धांत की मुख्य बातें - 1.प्रत्येक जीव की उत्पत्ति एक कोशिका से होती है। 2.प्रत्येक जीव का शरीर एक या बहुत सी कोशिकाओं का बना होता है। 3.प्रत्येक कोशिका एक स्वाधीन इकाई है, तथापि सभी कोशिकाएं मिलकर कार्य करती हैं, इसके फलस्वरूप एक जीव बनता है। 4.कोशिका की उत्पत्ति की प्रक्रिया में केंद्रक (nucleus) मुख्य कार्यकर्ता या सृष्टिकर्ता के रूप में भाग लेता है। सबसे छोटी कोशिका - : माइकोप्लाज़...